फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: ठोडो मैदान में दशहरे पर होगा दंगल, रावण दहन भी आज

शहर के ठोडो मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उत्सव के दौरान दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए मैदान में अखाड़ा तैयार कर लिया गया है। वहीं, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। कारीगरों के साथ नगर निगम की टीम पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर दुकानें भी सजनी शुरू हो गई हैं। इससे ठोडो मैदान में उत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। दशहरा उत्सव के दौरान आज शाम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ठोडो मैदान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता और दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह रावण दहन भी करेंगे। दंगल और रावण दहन उत्सव के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। नगर निगम की टीम और कारीगर आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें