फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक में उठा सोलन के पेयजल संकट का मुद्दा, पानी के बंटवारे को लेकर विभाग और निगम आमने-सामने

सोलन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान शहर में पेयजल किल्लत का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने की। जल शक्ति विभाग ने दावा किया कि शहर के लिए रोजाना 70 लाख लीटर से अधिक पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग का आरोप है कि नगर निगम पानी का सही तरीके से आवंटन नहीं कर रहा और एक दिन में ही पूरे सप्ताह का पानी वितरित कर दिया जा रहा है। बैठक में सड़कों और बिजली समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने डॉक्टरों के डेपुटेशन का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें