सोलन जिला कांग्रेस कमेटी की ओर सोलन के पुराने विश्राम गृह में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल विशेषतौर पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने दोनों महान नेताओं की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन दोनों नेताओं का योगदान देश कभी नहीं भूला सकता। देश की आजादी में उन्होंने अहम योगदान दिया था, जिसे आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के बताए गए पदचिन्हों पर अब हमारा देश चल रहा है।