फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शैलेंद्र बोले- कांग्रेस केंद्र के खिलाफ बीन बजाने से पहले अपने वादों का हिसाब देखे

भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र ने कांग्रेस के केंद्र सरकार विरोधी प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केंद्र के खिलाफ बीन बजाने से पहले अपने चुनावी वादों की धुन सुननी चाहिए। शैलेंद्र ने जोर देकर कहा कि जनता अब बीन नहीं, हिसाब मांग रही है। शैलेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, उस पर उसे हिमाचल की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। चुनाव के वादों और गारंटियों को लेकर जनता आज भी जवाब मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर प्रदर्शन से जनता के वास्तविक सवाल खत्म नहीं होंगे। शैलेंद्र ने कांग्रेस के कार्यक्रम को अंदरूनी राजनीति का मंच बताया। प्रभारी की मौजूदगी में भी पार्टी के भीतर खींचतान सार्वजनिक रूप से दिखी। इससे कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस को केंद्र के खिलाफ बीन बजानी पड़ रही है, वह पहले अपने ही सुर और ताल ठीक करे। जनता इसे जनहित का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कुर्सी और वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखती है। शैलेंद्र ने कहा कि कांग्रेस को भैंस के आगे बीन बजाने की राजनीति छोड़कर जनता के बीच जाकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने प्रियंका वाड्रा का जिक्र किया और कहा कि वर्ष 2022 में सोलन में उन्होंने युवाओं के लिए नौकरियों और बहनों के लिए 1,500 रुपये की सहायता राशि का वादा किया था। कांग्रेस को केंद्र पर आरोप लगाने से पहले अपने चुनावी वादों की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शन में पशु को शामिल किए जाने पर शैलेंद्र ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें