राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुमारहट्टी के समीप पंजाब रोडवेज की बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस शिमला से अमृतसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुमारहट्टी के पास बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।