फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: गुरुकुल स्कूल में ‘आनंदमय गणित’ पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में 21 और 22 नवंबर को सीबीएसई क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत ‘आनंदमय गणित’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य गणित शिक्षण को रुचिकर, गतिविधि आधारित और विद्यार्थी केंद्रित बनाना रहा। कार्यशाला में संसाधन व्यक्तियों डॉ. शिवानी शर्मा और श्री जैरनैल सिंह ने शिक्षकों को गणितीय अवधारणाओं को खेलों, पहेलियों, रोचक गतिविधियों और दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से सरलता से समझाने के तरीके बताए। उन्होंने गणित को केवल सूत्रों और गणनाओं तक सीमित न रखकर प्रयोग एवं सहभागिता के जरिए पढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें