फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोलन में निकाला भव्य नगर कीर्तन

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नगर कीर्तन सोलन के सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारे से आरंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की और नगर कीर्तन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर कीर्तन के दौरान पूरा सोलन बाजार भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर गतका दलों ने पारंपरिक सिख युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, जगह-जगह लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से भाग लिया। गुरुद्वारा सिंह सभा अपर बाजार के उपप्रधान एचएस अहूजा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी की जयंती को समर्पित इस भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें सोलन के सभी गुरुद्वारों की संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। आयोजन में संगतों का भरपूर सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें