फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन में पूर्व सैनिक कल्याण लीग की संगठनात्मक बैठक, कई फैसलों पर लगी मुहर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और उनके आश्रितों को एक संगठित मंच से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक कल्याण लीग (हिमाचल प्रदेश) की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जिला परिषद भवन सोलन में आयोजित की गई। बैठक में लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), महासचिव कर्नल डीसी राणा और राज्य लीग के संयोजक एसके सहगल उपस्थित रहे। बैठक में जिला सोलन और सिरमौर के विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों व इकाइयों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। लीग अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा ने संगठन के उद्देश्यों, परिकल्पना और संगठनात्मक ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न मौजूदा इकाइयों को साथ लेकर राज्य स्तरीय संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे संगठनों को एक साझा राज्य स्तरीय मंच से जोड़ने से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। बैठक में मौजूदा संगठनों की स्थानीय पहचान, इतिहास, निरंतरता और गरिमा को बनाए रखते हुए उन्हें राज्य लीग के व्यापक संगठनात्मक ढांचे से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सोलन सदर, स्यारी-ममलीग, कंडाघाट, सोलन, सुबाथू, धर्मपुर और गोयला की पूर्व सैनिक इकाइयों के अलावा जिला सिरमौर की पच्छाद, राजगढ़ और पांवटा साहिब इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन सभी इकाइयों को पूर्व सैनिक कल्याण लीग की ओर से पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें