नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक अध्यक्ष विजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित हुए। बैठक में लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई तथा सरकार से आग्रह किया गया कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए। बैठक में बाबूराज, रविंद्र ठाकुर, सालिग राम धीमान, रमेश ठाकुर, एसएस बस्सी, धर्म चंद, मुरली गुप्ता, देव राज, बाबू राम जग्गा और वीर सिंह सहित अन्य शामिल रहे।