फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: चेवा पंचायत में 35 परिवारों की 80 महिलाओं का सत्यापन, गैस आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों में रोष

चेवा पंचायत में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान रमेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना के लिए चयनित महिलाओं का सत्यापन किया गया। पंचायत सचिव किरण ने ग्राम सभा की कार्यवाही संचालित की। पंचायत में इस योजना के तहत 35 परिवारों की लगभग 80 महिलाओं का चयन किया गया है। बैठक में चयनित महिलाओं के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति ने चयनित महिलाओं के नामों पर आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। ग्राम सभा में पंचायत सचिव ने वार्ड नंबर एक से चयनित महिलाओं के नाम पढ़कर सुनाए। इसके बाद संबंधित वार्ड सदस्य ने उनके सत्यापन की पुष्टि की। इसी प्रक्रिया के तहत चयनित महिलाओं के नामों का स्थानीय स्तर पर सत्यापन किया गया। विशेष ग्राम सभा के दौरान चेवा पंचायत के कई वार्डों में गैस की सामान्य आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा भी उठा। हरीपुर, उदयपुर, बाड़ा, खील बडसेर और पटा का मोड़ में गैस की आपूर्ति नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बैठक में अपनी समस्या रखी। इस पर पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने मौके पर गैस एजेंसी के मालिक और गैस आपूर्ति को लेकर शिकायत कर रहे लोगों के बीच फोन पर सीधी बातचीत करवाई, ताकि समस्या को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें