फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सिरमौर में बरसात ने जलशक्ति विभाग को दिया 41 करोड़ का झटका

नाहन (सिरमौर)। मानसून की मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से सिरमौर में जलशक्ति विभाग की 586 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें 512 पेयजल, 74 सिंचाई और एक सीवरेज योजना शामिल है। विभाग ने करीब 41 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया है। सबसे अधिक 34.5 करोड़ रुपये का नुकसान पेयजल योजनाओं को हुआ है, जबकि सिंचाई योजनाओं को करीब 6 करोड़ और सीवरेज योजना को 15 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। बारिश के दौरान लोगों को पेयजल संकट से बचाने के लिए विभागीय अमला लगातार जुटा रहा। प्रभावित सभी पेयजल योजनाओं को करीब 48 घंटे में अस्थायी तौर पर बहाल कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई। अब मौसम खुलने के बाद सिंचाई और सीवरेज योजनाओं समेत प्रभावित योजनाओं की स्थायी बहाली की कवायद तेज कर दी गई है। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि नाहन शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई। संभावित भूस्खलन वाले रामाधौण आदि क्षेत्रों में पेयजल लाइनों को पहले ही संवेदनशील स्थानों से बदल दिया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल योजनाओं की अस्थायी बहाली की गई है। बजट उपलब्ध होने के साथ स्थायी मरम्मत और पुनर्स्थापना के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सेवाएं सुचारू रखने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें