फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बनेठी में निक्षय स्वास्थ्य जांच शिविर में 64 लोगों के किए एक्सरे

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी में निक्षय एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों की टीबी समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इस दौरान कुल 64 लोगों के एक्सरे किए गए, जबकि 45 लोगों की काउंसलिंग की गई। कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर में हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीन के माध्यम से लोगों के एक्सरे किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, इससे बचाव और समय पर जांच करवाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान संदिग्ध मरीजों को आवश्यक जांच के लिए आगे रेफर भी किया गया। शिविर में डॉ. वैभव और उनकी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और एक्सरे करवाए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें