फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: त्रिलोकपुर मंदिर में विजयदशमी पर शस्त्र, पोथी और कुंजी पूजन

सिद्धपीठ श्री महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में विजयदशमी के उपलक्ष्य पर दशहरा पूजन किया गया। मंदिर परिसर में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शस्त्र पूजन, पोथी पूजन और कुंजी पूजन सहित विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू भक्त ने विधिवत संपन्न करवाई। इस अवसर पर भक्त परिवार के सदस्य, न्यासी सुरेश कुमार, मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के प्रभारी विजय पाल सहित अन्य कर्मचारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें