फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: दुकानें बंद रहने से जलपान को भटकते रहे यात्री

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान पहली मर्तबा स्नान घाट से 100 मीटर के दायरे में सभी दुकानें के बंद रहने से यात्रियों को प्रसाद, धूप-दीप व जलपान आदि के लिए भटकना पड़ा। झील के आसपास व स्नान घाट के किनारे यात्रियों को सभी दुकानें बंद मिलीं। इसके चलते श्रद्धालु प्रसाद इत्यादि भी खरीद नहीं पाए। वन्य प्राणी विभाग ने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देकर स्नान घाट के समीप सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करके मेला अवधि तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन के साथ झील के इर्द-गिर्द सफाई व्यवस्था बनी रहे। दुकानदारों ने आदेशों का पालन तो किया लेकिन इसका विपरीत असर श्रद्धालुओं पर दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें