फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नाहन। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा नाहन ने मंगलवार को आदर्श विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में भारत को जानो प्रतियोगिता करवाई। इसमें हिंदी समूहगान, संस्कृत समूहगान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में करीब 56 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य कर एवं आबकारी विभाग की उप आयुक्त आर्शी शर्मा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी प्रांतीय और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा। परिषद के वरिष्ठ सदस्य विजय जैन, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, प्रधानाचार्य केके चंदोला सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें