अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में विभाजित किया है, जिसमें करीब 400 से अधिक जवानों का विशेष पहरा रहेगा। स्नानघाट, मंदिर, रेणु मंच, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देगे। ड्रोन के माध्यम से असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डीएसपी संगडाह मंगत राम ठाकुर को मेला पुलिस अधिकारी और रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। चारों सक्टरों की जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के चार पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है।