एचपीएसईबी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की मासिक बैठक शुक्रवार को पक्का टैंक स्थित न्यू शाही मिष्ठान भंडार में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की। इसमें पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और लंबित देय राशि के जल्द भुगतान की मांग उठाई गई। महासचिव ने बैठक में बताया कि 31 दिसंबर 2015 तक 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को उनका बकाया एरियर जारी कर दिया गया है। इसके लिए विद्युत बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया गया। साथ ही 59 से 69 वर्ष की आयु के सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया एरियर का भुगतान भी शीघ्र करने का आग्रह किया गया। बैठक में एचपीएसईबी बोर्ड प्रबंधन से मांग की गई कि पेंशनरों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने के बजाय सभी के एरियर का भुगतान एक ही किस्त में किया जाए, ताकि सभी पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा पेंशनरों और कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान भी बिना देरी किए जारी करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर एससी गौतम, केसी सहगल, विनोद सिंघल, दियाकर सिंह, शशि कुमार वर्मा, राज कुमार, बाबू राम, पूर्ण चंद, मोती लाल, बुध राम, हराम सिंह, अब्दुल खालिक, अश्वनी गौतम, ओम प्रकाश तोमर, विजय सहगल, अशोक गिल, सुख चैन, मोहन लाल, मोहम्मद अली, किशन सिंह, राम गोपाल, माई दास, इंद्र सिंह, परविंदर सिंह और प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।