फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: 294 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में कालाअंब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन से दबोचा आरोपी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने 294 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले कथित तस्करी नेटवर्क की एक और कड़ी जोड़ दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी उमरवीर सिंह को पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 को कालाअंब थाना पुलिस ने 294 ग्राम चिट्टा बरामद कर आकाशदीप और रणजीत को गिरफ्तार किया था। इस दौरान वाहन चालक फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन मालिक गंधर्व थापर को पंचकूला से हिरासत में लिया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को चिट्टा आपूर्ति की कड़ी पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र तरनतारन तक पहुंची। इसके बाद 17 मई को पुलिस ने तरनतारन से वीरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की आपूर्ति की कड़ियों के संबंध में और खुलासे होने की संभावना जताई गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें