फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब: वोट चोरी के मुद्दे पर सीटू और किसान सभा ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

पांवटा साहिब शहर में विभिन्न जनवादी संगठनों, किसान सभाओं ने मिल कर धरना प्रदर्शन किया। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जनवादी संगठन के देशव्यापी आहवान पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर परिषद खेल मैदान के समीप दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सीईसी के तत्काल इस्तीफे, इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई गई। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ जमकार नारेबाजी की गई, अंत में पुतला फूंका गया। सीटू के जिला महासचिव आशिष कुमार व हिमाचल किसान सभा उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गोपी ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (सर) मतदाता अभियान की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हिमाचल किसान सभा जिला उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गोपी, सीटू जिला महासचिव आशिष कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इकाई अध्यक्ष माया देवी समेत विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें