नाहन शहर के अलग-अलग मंदिरों से आई भगवान वामन की पालकियां देर शाम को पक्का तालाब पहुंचीं। यहां पर श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पालकियों को नौका विहार करवाया गया। इस मौके पर यहां पर मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय मेले में रात को लोग बड़ी संख्या में घूमने और खरीदारी करने आ रहे हैं।