फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: भगवान वामन के जयकारे से गूंजा नाहन शहर, निकाली भव्य शोभा यात्रा

सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन बुधवार को भक्तिरस से सरोबार रहा। भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के सम्मान में आयोजित वामन द्वादशी उत्सव पर शहर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। पालकियों में सुसज्जित होकर निकली देवताओं की पालकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नाहन स्थित बड़ा चौक में देव समागम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देव मिलन के आलौकिक और अद्भुत नजारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ा चौक में हुए देव मिलन के बाद पूरे नाहन शहर में भव्य शोभायात्रा निकली। देवताओं के दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान वामन के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। बता दें, नाहन समेत जिला सिरमौर में वामन द्वादशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान की पालकियां लाई गई। इसमें दो पालकियां जगन्नाथ मंदिर, तीसरी नरसिंह मंदिर भगवान मंदिर नौणी का बाग, चौथी रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक, पांचवीं कृष्ण मंदिर कच्चा टैंक, छठी बैरागी मंदिर कच्चा टैंक, सातवीं लक्ष्मी नारायण मंदिर, आठवीं सनातम धर्म मंदिर और नौंवी रानीताल से लाई गई। बड़ा चौक में इन पालकियां का भव्य मिलन हुआ। यहां वामन देव और अन्य देवताओं के दर्शन को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जगह-जगह भोग भी लगाया गया। जगन्नाथ मंदिर में आरती का आयोजन हुआ। यहां पर कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शहर के पक्का तालाब पर वामन द्वादशी मेला भी आयोजित किया गया। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। स्थानीय व बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने मेले में दुकानें भी लगाई। इन दुकानों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें