फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: प्राथमिक स्कूल प्रेमनगर में सजा रंगोत्सव बाल मेला

नाहन(सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में रंगोत्सव बाल मेले का आयोजन किया गया। विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए आयोजित लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पर्चियां डालकर बच्चों के नामों का ड्रॉ निकाला गया और विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गईं, जबकि तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने कोलाज मेकिंग, लोकगीत और लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लकी ड्रॉ में बच्चों को लंच बॉक्स, पानी की बोतल, घड़ी, कैमरा, खिलौने, गुड़िया, पेंसिल बॉक्स, रबर और ज्योमेट्री बॉक्स सहित कई पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। पाठशाला की अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने कहा कि रंगोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के लिए बेहद लाभदायक हैं। नर्सरी कक्षा के बालक कुशल, सिया और इशिका सागर की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। उपस्थित लोगों ने बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों के प्रयासों की भी सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें