फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन स्कूल में नवरात्र पर भजनों से हुई दिन की शुरुआत, एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवियों ने रविवार को पहले शारदीय नवरात्र के अवसर पर भजनों के साथ दिन की शुरुआत की। स्कूल परिसर में सुबह स्वयंसेवियों ने भजन गाकर भक्तिमय माहौल बनाया। इसके बाद उन्होंने योग गतिविधियों में भाग लिया। योगाभ्यास के बाद एनएसएस प्रभारियों की देखरेख में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। नवरात्र के पहले दिन आयोजित इन गतिविधियों में भजन, योग और सफाई अभियान के जरिए विद्यार्थियों ने दिन की शुरुआत सकारात्मक और अनुशासित तरीके से की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें