नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्मल स्कूल के समीप HRTC की बस खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। बस खराब होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अचानक खराब हो गई। इसी बीच सामने की दिशा से एक निजी स्कूल की बस वहां पहुंच गई। सड़क पर दोनों बसों के आमने-सामने आने से वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची और देखते ही देखते दोनों तरफ जाम लग गया। बस खराब होने और सामने से निजी स्कूल की बस आने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक सड़क पर वाहन फंसे रहने के बाद खराब एचआरटीसी बस को किसी तरह पीछे किया गया। इसके बाद वाहनों को निकलने के लिए रास्ता मिला और यातायात बहाल हो पाया। इस घटना के कारण कुछ समय तक नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।