फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नवमीं पर कालीस्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवमीं के अवसर पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर नवरात्र का पर्व मनाया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। कालीस्थान मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और शीश नवाया। नवमीं पर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें