नाहन शहर के पक्का टैंक में स्थित एक दूध की दुकान से रात के समय दूध की थैलियां चोरी किए जाने का वीडियो सामने आया है। रात के समय दुकान में दूध की सप्लाई होती थी। कंपनी की गाड़ी दूध के क्रेट रखकर जाती थी। तभी एक व्यक्ति गाड़ी के जाने के बाद यहां से दूध और दही की थैलियां लेकर जा रहा था। कुछ दिनों से माल कम होने का शक होने पर दुकानदार ने सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। उधर, पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं की गई है।