नाहन-कुम्हारहट्टी नेशनल हाईवे पर कॉर्मल स्कूल के समीप देर रात एक थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन से चार मोटरसाइकिल और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मोटरसाइकिल के परखच्चे उड गए। घटना के बाद थार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहन अचानक थार की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना ही वहां से निकल गया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिससे मामले में अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। लोगों ने फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।