फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कालाअंब टोल बैरियर पर तेज रफ्तार कंटेनर ने गुमटी को मारी टक्कर, दो कर्मी घायल

हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां टोल टैक्स बैरियर पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर चेकपोस्ट की गुमटी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसा रविवार सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर टोल बैरियर की ओर आया और चेकपोस्ट की गुमटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद टोल कर्मी और अन्य लोग घबरा गए। कई लोगों ने तुरंत वहां से हटकर अपनी जान बचाई। हादसे में टोल बैरियर पर तैनात अर्जुन और सरवन को आंशिक चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों को आवश्यक उपचार दिलाया गया। घटना के दौरान अन्य टोल कर्मी और आसपास मौजूद लोग भी बाल-बाल बच गए। कंटेनर की टक्कर इतनी तेज थी कि टोल बैरियर की गुमटी को काफी नुकसान पहुंचा। सुबह के समय हुई इस घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कालाअंब हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां टोल बैरियर पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें