फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की सभी तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने लिया मेले की व्यवस्थाओं का जायजा

जिला उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड के प्रियंका वर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान सामने आई खामियों को तत्काल दूर कर गुरुवार सुबह तक मेले की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सर्वप्रथम ददाहू में देवताओं के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल व ठहराव स्थल का जायजा लिया और दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल में कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, डीएसपी संगडाह मंगत राम ठाकुर, तहसीलदार जयसिंह ठाकुर, सीईओ भरत सिंह ठाकुर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उप प्रधान करण जस्सल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें