फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कुमारसैन में एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

पीएम श्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। बाजार क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर निकली इस रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशे की लत युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना सकती है और कई सामाजिक व आर्थिक समस्याओं को जन्म देती है। ऐसे में समय रहते जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान स्वयंसेवियों ने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें खेलकूद, शिक्षा तथा रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों, जनभागीदारी और निरंतर जागरूकता से ही नशामुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें