फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: आंचल शर्मा का राज्य स्तरीयप्री-आरडी शिविर के लिए चयन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के विद्यार्थियों ने खेलकूद और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला शिमला का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा आंचल शर्मा का राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर के लिए चयन हुआ है। वहीं, विद्यालय की छात्राओं जीविका टोल्टा और निशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आंचल शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी, तहसील सुन्नी में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा जीविका टोल्टा ने बॉक्सिंग के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें