वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की वार्षिक एथलेटिक मीट-2026 का सोमवार को ऐतिहासिक पड्डल मैदान में शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 400 मीटर पुरुष वर्ग में साहिल और महिला वर्ग में अक्षिता ने पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर महिला वर्ग में एनसीसी एयर विंग कैडेट तान्या, जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम् विजेता रहे। प्रतियोगिता के दौरान एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के कैडेटों का मार्च पास्ट भी आकर्षण का केंद्र रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।