फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, जिला अध्यक्ष चंपा भी रहीं माैजूद

सुंदरनगर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर ने की। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर और पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ठाकुर सोहन लाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर इन दिनों जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बैठकों में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन जोन खिलदा, डैहर और निहरी जोन गठित करने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें