फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: सिद्धपुर में राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

धर्मपुर उपमंडल के सिद्धपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 67वीं राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के सभी 12 जिलों और तीन स्पोर्ट्स हॉस्टलों की लगभग 650 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, ढोड़ा और कुराश की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। शुभारंभ अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली तथा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। कार्यक्रम में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के खेल समन्वयकों, शारीरिक शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें