फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव गुलेरिया बोले- प्रकाश चौधरी को छोड़ अपने टिकट की चिंता करें इंद्र सिंह गांधी

एपीएमसी जिला मंडी के चेयरमैन एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर विधायक को चिंता करने की जरूरत नहीं है। गुलेरिया ने कहा कि विधायक को प्रकाश चौधरी की चिंता करने के बजाय अपने टिकट की चिंता करनी चाहिए। बल्ह में कांग्रेस की रैली के बाद भाजपा में भी आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कहा कि यदि विधायक इसी तरह दूसरों पर लांछन लगाते रहे तो आने वाले समय में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में उनकी असफलताओं के पोस्टर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें