औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कंपनी में रोजगार पाने का युवाओं के पास अवसर है। सोलन जिला के नालागढ़ स्थित मैसर्स साइलक्सा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्रॉफ्ट्समैन के कुल 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए मंडी जिला के धर्मपुर और सुंदरनगर में 19 और 20 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 14 हजार से 17 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है। चयनित युवाओं को नालागढ़ (सोलन) में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, उनकी छायाप्रतियों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 19 नवंबर को विकास खंड धर्मपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय और 20 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या कंपनी के मोबाइल नंबर 93500-11069 पर संपर्क किया जा सकता है।