मंडी। सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार मंडी में मंगलवार को सुंदर गोयल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में पाठशाला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्वर्गीय सुंदर गोयल की स्मृति में उनकी पुत्री और विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य श्रुति गोयल वैद्य की ओर से प्रदान किए गए। सुंदर गोयल विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय सुंदर गोयल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ पहाड़ी और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक रंग जमाया