फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: रेफल पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 मरीजों की जांच कर बांटी दवाइयां

मंडी के विकास खंड धन्नोटू की ग्राम पंचायत रेफल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), रजवाड़ी के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में स्थानीय महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयुष विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान डॉ. रुचिका शर्मा, एपीओ आरके वालिया और योगा गाइड दिनु ने मरीजों के रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर), हीमोग्लोबिन (एचबी) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच कीं। इसके साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्राम पंचायत रेफल के प्रधान सतीश ठाकुर ने पंचायत में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें