फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताओं में 200 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

युवाओं को मतदान के अधिकार और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों से 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर अपनी समझ और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा ने प्रतियोगिता समन्वयक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, निर्वाचन नायब तहसीलदार सुनील जोशी, अरविंद मिन्हास, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें