मंडी सीएसडी कैंटीन में मिलने वाली शराब पर एक्साइज डयूटी कम कराने के लिए जोगिंद्रनगर के भूतपूर्व सैनिक लीग ने एकजुट होकर फैसले अपने हक में करवाने को निर्णय लिया है। भूतपूर्व सैनिक लीग से वरिष्ठ अध्यक्ष कर्नल जीएस शाही ने बताया कि प्रदेश में लगभग 70 से अधिक कैंटीन हैं और लगभग 250 से 300 करोड़ सालाना एक्साइज ड्यूटी सरकार को जाती है।