बेटियों को समान अवसर देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के संदेश के साथ संस्कृत सदन कांगणीधार में देई उत्सव-2026 आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित उत्सव में जिले के 25 स्कूलों की बालिकाओं ने विभिन्न खेलकूद और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। नगर निगम मंडी की अतिरिक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर युवती में अपार संभावनाएं हैं। शतरंज प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम नगर मंडी के अभिनव वर्मा प्रथम, पीएम श्री जीएमएसएसएस मंडी की अर्पिता द्वितीय और दयानंद आर्य विद्यालय मंडी के कनिष्क तृतीय रहे। बैडमिंटन अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय मंडी की स्वरांजली सिंह ठाकुर प्रथम, तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल मंडी की जसप्रीत द्वितीय और पीएम श्री जीएमएसएसएस मंडी की निहारिका तृतीय रहीं। अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगला की वृति प्रथम, महादेव पब्लिक स्कूल भांगरोटू की यामिनी द्वितीय और पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मंडी की अनामिका तृतीय रहीं। टेबल टेनिस में केंद्रीय विद्यालय मंडी की समृद्धि ठाकुर प्रथम, मॉडर्न हाई टेक रावपाली की मिष्टी द्वितीय और इसी स्कूल की प्राध्या तृतीय रहीं। स्लोगन राइटिंग में एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल की दिव्यांशी प्रथम, ओकवुड स्कूल की दीक्षा द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय बहना की इशिता तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में दयानंद आर्य विद्यालय मंडी की अनन्या प्रथम, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल धाउंडी की साविनी द्वितीय और एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल के पर्व शर्मा तृतीय रहे। रस्साकशी में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल की टीम प्रथम, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल लूणापानी की टीम द्वितीय और पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मंडी की टीम तृतीय रही। जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम नगर की प्रज्ञा रावत प्रथम, हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रन विद स्पेशल एबिलिटीज सुंदरनगर की सृष्टि द्वितीय और सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल की दिव्यांशी ठाकुर तृतीय रहीं।