रेनशेल्टर बनाने और अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने के लिए 18 सितंबर को किसान सभा सौंपेंगी माँगपत्र हिमाचल किसान सभा ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 03 निर्माण कंपनी के खिलाफ अभियान के तहत चोलथरा और रखोह में बैठकें करके अभी तक भी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की मांग को लेकर 18 सितंबर को सरकाघाट एसडीएम के माध्यम से कार्यवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। किसान सभा के खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह,अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष बाला राम, चोलथरा पंचायत कमेटी के प्रधान मेहर चंद गारला रखोह कमेटी के प्रधान पूर्ण चंद पराशर, अमृत लाल, ब्रिज लाल, दिनेश काकू ने बताया कि निर्माण कंपनी ने अभी तक पांच सालो में लोगों के पारंपरिक रास्ते जो तोड़े हैं उनका पुनः निर्माण नहीं किया है और उखाड़े गए हैंड पंप भी नहीं लगाए हैं।