फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा: अपर नरोला में मंदिर तक पक्की सड़क बनाने का कार्य शुरू

ग्राम पंचायत नरोला के अपर नरोला स्थित मां दुर्गा एवं लखदाता मंदिर तक सड़क पहुंचने की राह आसान हो गई है। ग्राम पंचायत के प्रधान अमरनाथ की पहल पर मंदिर तक जाने वाली करीब 70 से 80 मीटर कच्ची सड़क की जेसीबी से लेवलिंग करवाई गई है। इसके साथ ही पंचायत की ओर से सड़क को पक्का करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अपर नरोला में स्थित प्राचीन मां दुर्गा एवं लखदाता मंदिर तक पहुंचने के लिए पहले मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अपने स्तर पर कच्ची संपर्क सड़क का निर्माण करवाया था। इसके लिए मंदिर कमेटी के सदस्य सुंदर सिंह ने अपनी निजी भूमि भी दान की थी। हालांकि, सड़क का ढलान और ऊंचाई अधिक होने के कारण सामान से लदे वाहन मंदिर तक नहीं पहुंच पाते थे। इससे ग्रामीणों को निर्माण सामग्री और अन्य सामान पहुंचाने में परेशानी होती थी। अब पंचायत प्रधान अमरनाथ ने जेसीबी भेजकर सड़क की लेवलिंग करवाई और इसे पक्का करने का कार्य भी शुरू करवा दिया है। मंदिर कमेटी के प्रधान हंसराज ने पंचायत प्रधान और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस कार्य से लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य इंद्रदेव, कैप्टन जगदीश वर्मा, बालकराम और सुंदर सिंह, वार्ड पंच संतोष कुमारी तथा पूर्व वार्ड सदस्य विमला शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें