फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रोहतांग की बर्फ ने बढ़ाई मनाली की रौनक, वीकेंड पर 600 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे

रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 100 वॉल्वो बसों से भी सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिर गया। इसके चलते रोहतांग दर्रा सहित आसपास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इसके बाद पर्यटकों ने रोहतांग का रुख करना शुरू कर दिया। मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद के बीच ताजा बर्फबारी को कारोबारी सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी होती है तो मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। वीकेंड पर शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 100 वॉल्वो बसों से भी सैलानी यहां पहुंचे। बर्फबारी के बाद रोहतांग का बदला नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिर गया। इसके चलते रोहतांग दर्रा सहित आसपास की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इसके बाद पर्यटकों ने रोहतांग का रुख करना शुरू कर दिया। मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद के बीच ताजा बर्फबारी को कारोबारी सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी होती है तो मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें