फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर ठाकुर बोले- 15 से अधिक देशों के कलाकार दशहरा में मचाएंगे धमाल

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार 15 से अधिक देशों के कलाकार धमाल मचाएंगे। आईसीसीआर के साथ दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलग अलग देशों के कलाकरों के आने की पुष्टि हो चुकी है। यह बात कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू में मीडिया को जानकारी देते हुए दी। उन्होंने कहा कि उत्सव की तैयारियां जोरों पर है और इसके लिए भूतनाथ से रामशिला और टिकरा बाबडी बदाह तक पूरा शहर चमकेगा। जबकि लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र का काफी लंबे समय के बाद जीर्णोंद्वार किया गया है। यहां स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार ग्लावल डांस, ड्रोन शो औ लेजर शो भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें