फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के शांशा गांव में राजा घेपन और तंगजर देवता का भव्य देव मिलन

लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन की घाटी परिक्रमा के दौरान मंगलवार को शांशा गांव में भव्य देव मिलन हुआ। दो साल बाद हो रही इस परिक्रमा के दौरान तंगजर देवता अपने छोटे भाई राजा घेपन से मिले। इस दौरान देव मिलन का अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला। देव मिलन के बाद तंगजर देवता उदयपुर की ओर रवाना हुए। इस दौरान राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता भी यात्रा में शामिल हैं। घाटी परिक्रमा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को राजा घेपन की रथ यात्रा का रात्रि ठहराव जोबरंग गांव में होगा। इसके बाद गुरुवार, 5 नवंबर को राजा घेपन जाहलमा पहुंचेंगे। जाहलमा पहुंचने से पहले फूडा गांव में एक बार फिर देव मिलन का भावुक नजारा देखने को मिलेगा। दो साल बाद आयोजित हो रही इस परिक्रमा में देवताओं के मिलन को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें