फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में नसोगी के काटेज में लगी भीषण आग

मनाली के नसोगी में गत रात एक काटेज में अचानक आग लग गई। आग की घटना में काटेज को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना गत रात करीब 12 बजे की है। काटेज में आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग को करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से काटेज को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें