फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर सिंह ठाकुर बोले- कुल्लू दशहरा में निजी वाहनों से बचें, सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जिला वासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने का आग्रह करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में निजी वाहनों की अधिक आवाजाही से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। विधायक ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और निजी बसों की सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा दशहरा उत्सव के दौरान अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। प्रशासन ने दशहरा उत्सव के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए 18 स्थान चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर लगभग 2,000 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात प्रबंधन में आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि निजी वाहनों के अधिक इस्तेमाल से शहर में जाम लग सकता है। इससे वाहन चालकों के साथ यात्रियों और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने कुल्लू वासियों से अपील की कि वे प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा निजी वाहनों का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करें। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और लोगों का सफर भी अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें