जिले में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन 12 और 13 अक्तूबर को शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के करीब 350 विद्यार्थी भाग लेंगे। स्पर्धा के दौरान विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी कला को निखारने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग स्कूलों से पहुंचने वाले विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और हुनर मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपनी रुचि और प्रतिभा को निखार सकें।