कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा और दिवाली के चलते शहर में बदला यातायात अब दोबारा पुरानी व्यवस्था के अनुसार बहाल कर दिया है। करीब 34 दिनों बाद अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) कुल्लू से लंबे और लोकल रूटों की बसें ढालपुर होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगी हैं। इससे यात्रियों को अब पहले की तरह जिला मुख्यालय के बीच से बस सेवा मिलेगी। दशहरा और दिवाली के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए बसों के रूट में बदलाव किया गया था।